फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट लिटरा के छात्रों लाक्षागृह बरनावा का रहस्य जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल के बच्चों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को लाक्षा गृह बरनावा में पहुंचा। वहां छात्रों ने लाक्षागृह बरनावा से जुडे़ रहस्य की जानकारी जुटाई। इस दौरान छात्रों ने हिंडन नदी को कैसे प्रदूषण मुक्त किया जा सकता है आदि की भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा के नेतृत्व में स्कूल के छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को लाक्षा गृह बरनावा में पहुंचा। इस दौरान छात्रों ने महाभारत कालीन सुरंग के अंदर जाकर देखा और लाक्षा गृह टीले पर पहुंचकर आसपास मौजूद लोगों से इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई। इसके बाद बच्चे हिंडन नदी किनारे पहुंचे। मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि हिंडन नदी क्षेत्र की प्रमुख नदियों मेें से एक है, लेकिन आज इसका जल प्रदूषित हो चुका है और नदी के किनारे बसें गांव में नदी के प्रदूषित पानी के कारण कैंसर, मलेरिया, चर्म रोग आदि बीमारी फैल रही है। साथ ही खेती पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने बताया कि कमिश्नर मेरठ डॉ. प्रभात ने हाल ही में हिंडन निर्मल योजना के तहत नदी के किनारे बसेें गांवों में हेल्थ सेंटर बनाने की नई और एक अच्छी पहल की शुरूआत की, ताकि बीमार लोगों को प्रदूषित पानी से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि कई बार नदी के पानी को शुद्ध करने के लिए कमिश्नर साहब शुद्ध पानी छुड़वा चुके हैं। उन्होंने बच्चों को संकल्प दिलाया कि वे इसमें अपना सहयोग किसी न किसी रूप में दे। इसमें अमिता राजपूत, शैलेंद्र सिंह, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अजय शर्मा, अंजलि, उमेश, अंकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें