फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता खिलाडियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। तितरोदा के ओमेगा वर्ल्ड स्कूल में बृहस्पतिवार को स्टूडेंट गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वाधान में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

आयोजन का शुभारंभ गन्ना सहकारी समिति के चेयरमैन कृष्णपाल ने फीता काटकर व मशाल प्रज्ज्वलित कर किया। फेडरेशन के सचिव प्रणव आर्य ने बताया की पहले दिन हरियाणा, रोहतक, जींद, दिल्ली, हापुड़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बनारस, बिजनौर आदि जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कबड्डी की महिला वर्ग स्पर्धा का फाइनल भजनपुरा दिल्ली व शांति देवी कन्या इंटर कालेज की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को आयोजकों ने टाफी देकर पुरस्कृत किया। इसके अलावा कबड्डी, दौड़, जिमनास्ट तथा वॉलीबाल के प्रारंभिक मुकाबले भी हुए। प्रधानाचार्य डॉ.आशीष कुमार, प्रबंध समिति सदस्य मनोज कुमार एड., देवेंद्र कुमार शर्मा, किरण प्रधान, सतीश कुमार, अखिल चौधरी, मनोज डायरेक्टर, सूरजभान, शिवम चौधरी, सन्नी चौहान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें