फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई विद्यालयों में गैरहाजिर बच्चों की संख्या ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों मेें बच्चों की संख्या बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का निरीक्षण किया तो इस बात का खुलासा हुआ है। बीईओ ने शिक्षकों को बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी विनोद वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने बृहस्पतिवार को जौहड़ी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में औचक निरीक्षण किया तो वहां पर तैनात शिक्षकों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान बीईओ को विद्यालय में पंजीकृत 117 बच्चों में से महज 86 ही उपस्थित मिले। इस पर उन्होंने शिक्षकों को लताड़ लगाई और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जूनियर हाईस्कूल ईदरीशपुर में निरीक्षण किया। वहां पर तैनात चार शिक्षक तो उपस्थित मिले, लेकिन पंजीकृत बच्चों की संख्या 183 में से मात्र 133 बच्चे की उपस्थित मिले। बीईओ ने इस विद्यालय के शिक्षकाें से भी बच्चों की उपस्थिति पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने शिक्षकों को चेतावनी दी कि यदि अगले निरीक्षण के दौरान भी बच्चों की संख्या कम मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें