फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में वंश चौहान व अलका ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रेजोनेन्स पब्लिक स्कूल में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर दमखम दिखाया। विजेताओं को प्रबंधक ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक प्रवीण कुमार और कार्डिनेटर शर्विष्ठा पंवार ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चे का मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। स्कूल के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि दूसरे दिन जूनियर बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में अभिनव प्रथम, अनस द्वितीय और मनव्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनिश्यिा प्रथम, आंचल द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में वंश चौहान प्रथम, यश मलिक द्वितीय और शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग मेें अलका प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारह की टीम प्रथम रही। स्कूल के प्रबंधक प्रवीण कुमार और कोर्डिनेटर शर्विष्ठा पंवार ने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक और सुबोध ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में पीटीआई सुबोध कुमार, प्रमोद तोमर, अनुज तोमर, आकाश गोयल, विकास तोमर, संजय आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें