फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला में सीएम से मिलेेगा प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला में सीएम से मिलेेगा प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन


दोघट (बागपत)। चौगामा प्याऊ पर किसान अधिकार आंदोलन के तत्वाधान में पंचायत हुई। इसमें बढ़ी विद्युत दरों, बकाया गन्ना भुगतान और चौगामा नहर के मामले पर मंथन किया गया। इन मुद्दों पर 23 दिसंबर को रमाला में सीएम से प्रतिनिधिमंडल के मिलने का निर्णय लिया गया।
गुलाम मोहम्मद की अध्यक्षता में हुई पंचायत में वक्ताओं ने कहा प्रदेश सरकार ने बिजली के दामों में दोगुना से भी अधिक वृद्धि करके किसानों की कमर तोड़ दी है। इसे किसान देने में असमर्थ है। बढ़ी विद्युत दरों को तुरंत वापस लिया जाएगा। यदि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी झेल रहा है। मिल शुरू हुए दो माह बीत चुके है। लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान नहीं होने से किसान अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे है और न ही बेटियों की शादी तक करा पा रहे है। बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज के अविलंब कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौगामा नहर का निर्माण पूरा किया जाए। इसका समतलीकरण किया जाए और इसमें नियमित पानी छोड़ा जाए। देवबंद लिंक नहर से इसमें पानी डाला जाए। आवारा पशुओं का प्रबंध किया जाए। पंचायत में निर्णय लिया गया कि इन मुद्दों को लेकर 23 दिसंबर को रमाला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। वहीं 31 दिसंबर को चौगामा प्याऊ पर ही महापंचायत होगी। इस अवसर पर आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। संचालन राज कुमार ने किया। रविंद्र मुखिया चेयरमैन, पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह, चौधरी नरेंद्र राणा, राजकुमार, कालू, रामलखन, सतेंद्र राणा, राजवीर मुंडेट, मास्टर मांगेराम, मास्टर सुखवीर सिंह राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें