दोघट/ दाहा (बागपत)। गांव दाहा में स्थित केनरा बैंक में लगे एटीएम को एक साल बाद चालू किया गया है। एटीएम मशीन चालू होने के बाद मंगलवार को दिनभर नगदी निकालने वालों की भीड़ लगी रही।
नोट बंदी के बाद से केनरा बैंक में लगा एटीएम बंद होने के कारण गांव रे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बैंक ने मंगलवार को एटीएम को चालू कर दिया । मशीन चालू होने पर रुपयेे निकालने वालों की भीड़ लग गई। एटीएम चालू होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। बैंक के शाखा प्रबंधक शील कुमार गौतम ने बताया कि धन की कमी के कारण एटीएम मशीन नहीं चलाई जा रही थी। लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कैश मंगाकर इसे चालू कराया गया है।