फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाम के राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कई माह से राशन वितरण न होने से क्षुब्ध होकर औसिक्का गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को गांव में एकत्र होकर बाम गांव के राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही राशन डीलर के खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा औसिक्का गांव की राशन डीलर नेहा की दुकान निरस्त होने के बाद बाम गांव के राशन डीलर प्रवीण के यहां पर अटैच हो गई। उन्होंने कहा दुकान अटैच हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन औसिक्का गांव के करीब 550 राशन कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। मोमबत्तियां जलाकर घर में रोशनी करनी पड़ रहा है। राशनकार्ड धारकों ने कहा उक्त राशन डीलर लोगों को बांटने के लिए आने वाले राशन की कालाबाजारी कर रहा है। कई बार शिकायत की। जांच मेें राशन और तेल वितरण न होने की बात की पुष्टि भी हो चुकी है, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा शिकायत मिली है। मतगणना के बाद जांच कर कार्रवाई होगी। राशन डीलर प्रवीण ने आरोपों को निराधार बताया। प्रदर्शन में सत्यवीरी, इस्लामिता, प्रमोद, सविता, रश्मि, चतर सिंह, संतोष, सुखवीरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें