फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम भरोसे चल रहा खंड विकास कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय पिछले दो सप्ताह से राम भरोसे चल रहा है, क्योंकि अधिकांश कर्मचारियों की ड्यूटी निकाय चुनाव में लगी है। इन्हीं कारणों के चलते ब्लाक पर शिकायत लेकर आने वाले ग्रामीणों को मायूसी मिलती है।
विज्ञापन

खंड विकास में 44 गांव हैं, आए दिन किसी न किसी गांव के लोग शिकायतों को लेकर ब्लाक में पहुंचते हैं, लेकिन बीडीओ सहित अन्य कर्मचारियों के न मिलने पर उन्हें मायूस लौटना पड़ता है। मंगलवार को भी बड़ौली, बड़का, बावली, जौनमाना आदि गांवों के ग्रामीण ब्लाक में पहुंचे और वहां कर्मचारियों के न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा गांव में जलभराव की समस्या का निस्तारण कराने, नया निर्माण कार्य शुरू कराने और रुका कार्य शुरू कराने सहित अन्य शिकायतों को लेकर पिछले एक माह से कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा समस्या के निदान को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इनमें नरेंद्र, सुरेश, इंद्रपाल, अमित, सुरेंद्र, प्रताप, मुकेश, नवीन, यशवीर, ओमपाल, हरवीर आदि रहे। दूसरी तरफ बीडीओ प्रेमचंद ने कहा निकाय चुनाव ड्यूटी के चलते व्यस्त हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें