फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। क्षेत्र में विद्युत कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने कहा यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

कई दिनों से जबरदस्त विद्युत कटौती की जा रही है। शाम आठ बजे से सुबह के चार बजे तक बिजली नहीं दी जाती है। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने कहा शासन से ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत सप्लाई देने के आदेश दे रखे है, इसके बाद भी विद्युत सप्लाई सुचारु रूप से नहीं दी जा रही है। दिन में बिजली आती है और वह भी किस्तों में दी जाती है। जिस समय बिजली की जरूरत होती है, उस समय बिजली नहीं आती है। बिजली न आने से बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया तो उग्र आंदोलन करेंगे। इनमें पप्पन राणा, कर्ण सिंह, राज सिंह, सुरेंद्र, नवाब अली, हरिओम, महावीर, ब्रजपाल, सुधीर, देवेंद्र राणा, प्रवीण, जितेंद्र, मिंटू, मुकेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें