फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत और खेकड़ा से पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत और खेकड़ा से पोलिंग पार्टियां रवाना
विज्ञापन

बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। निकाय चुनाव के लिए आठ निकाय में बुधवार को होने वाले मतदान के लिए 267 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा से मतदान कर्मचारी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुए। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। प्रेक्षक सीपी त्रिपाठी ने तीनों जगहों पर पहुंचकर मतदान कर्मचारियों से मतदान की जानकारी भी ली। तीन नगर पालिका और आठ नगर पंचायत के लिए मतदान की घड़ी आ पहुंची है। मंगलवार को बड़ौत में कृषि उत्पादन मंडी, बागपत में एसपीआरसी डिग्री कॉलेज और खेकड़ा के एमएम इंटर कॉलेज से मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। आरओ और एआरओ ने उन्हें मतदान के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए। मतदान पेटी और बैलेट पेपर भी रिसीव किए गए। कर्मचारियों ने यहां अपने बूथों की संख्या चस्पा की। उसके बाद पुलिस फोर्स के बीच कर्मचारियों को मतदान केंद्र और बूथों तक निर्धारित ड्यूटी के अनुसार रवाना किए गए। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि बागपत नगर पालिका के लिए 41, अग्रवाल मंडी टटीरी से 17 और अमीनगर सराय के 11 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। प्रेक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने मतगणना स्थलों पर पहुंचकर बूथों के लिए रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों से सवाल जवाब किए। मतदान कराने के अनुभव को पूछा। उधर, बड़ौत में प्रेक्षक के अलावा डीएम भवानी सिंह खंगारोत, एसपी जय प्रकाश, एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ रामानंद कुशवाह व अन्य अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे। बड़ौत नगर पालिका परिषद के लिए 88, दोघट के लिए 15, छपरौली के लिए 17 और टीकरी के लिए 12 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। खेकड़ा के कॉलेज से भी कसबे के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।

महिलाओं को उठानी पड़ी मुश्किलें
बड़ौत। मतदान के लिए लगाई गई ड्यूटी में कुछ दिव्यांग भी लगाए गए थे। इसके अलावा महिलाएं भी मत पेटी लेकर चल रही थी। महिला कर्मचारी अपने बच्चों के साथ ड्यूटी के लिए पहुंची।
विज्ञापन


टटीरी में बनाए गए 17 बूथ
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत के लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में पांच बूथ, आर्य समाज मंदिर में एक, पूर्व न गर पंचायत कार्यालय पर एक, अंबेडकर स्कूल में एक, रविदास भवन में दो, चौपाल नंबर दो पर दो, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो पर एक, प्राथमिक विद्यालय तीन सहित 17 बूथ बनाए गए है। जहां पर मजबूत बैरिकेडिंग करा दी गई है।
विज्ञापन


दोघट-छपरौली में निकाला फ्लैग मार्च
दोघट/छपरौली। नगर पंचायत दोघट व टीकरी में 29 नवंबर को होने वाले चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई है। भारी सुरक्षा बंदोबस्तों के बीच बुधवार को मतदान होगा। वहीं अद्र्धसैनिक बल व पुलिस ने दोनों कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला। दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मतदान वाले दिन दोनों कस्बों की सीमाएं पूरी तरह से सील रहेंगे। सभी आने-जाने वाले रास्तों पर पुलिस चेकिंग करेगी। उधर, छपरौली में भी फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें