फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर वोटरों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश कुमार मुछाल और डॉ. किरण गर्ग ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा मतदान हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। हम अपनी कीमती वोट देकर ऐसे प्रतिनिधि को चुन सकते हैं जो नगर व क्षेत्र का विकास करें। इसके बाद उन्होंने रैली को कॉलेज से रवाना किया। रैली नगर की गांधी रोड, नेहरू रोड, संजय मूर्ति, महावीर मार्ग, बिनौली रोड, रेलवे रोड आदि से होते कॉलेज में संपन्न हुई। इसमें डॉ. दीपक जैन, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. तरुण जैन, डॉ. संगीता अग्रवाल, डॉ. मयंक, डॉ. कविता, डॉ. ममता, डॉ. कीर्ति, डॉ. राज कुमार वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें