बड़ौत (बागपत)।
नगर के सर्व समाज प्रतिनिधियों ने जैनाचार्य नित्यानंद सुरीश्वर महाराज को सर्वधर्म सद्भावना सम्मान से नवाजा। सर्वधर्म एकता परिषद की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में जैनाचार्य नित्यांनद सुरीश्वर महाराज का संसघ अभिनंदन भी किया।
परिषद के संस्थापक अमित राय जैन ने कहा सर्वधर्म एकता परिषद के प्रतिनिधियों में शहर इमाम मौलाना आरिफ उल हक, गुरुद्वारा बड़ौत के ग्रंथी भाई ज्ञानी बिजेंद्र सिंह, स्थानकवासी समाज के अध्यक्ष प्रवीण जैन, अतुल जैन, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष धनकुमार जैन, धनेंद्र जैन, देशखाप 84 चौधरी सुरेंद्र सिंह आदि ने जैन आचार्य को सम्मान पत्र समर्पित किए। जैनाचार्य नित्यानंद सुरीश्वर महाराज ने कहा सम्मान मेरा नहीं मेरी तपस्या और साधना का है। मेरे गुरुओं के संस्कारों का है। मेरा जीवन साधना का शुभारंभ बड़ौत नगर से 50 साल पहले हुआ । मेरा लक्ष्य देश समाज में मानवता की सेवा व सद्भावना बढ़ाना है। इसमें जैन आचार्य बसंत विजय, आचार्य जमानंद विजय, मुनि मोक्षानंद विजय आदि साधु संत मौजूद रहे।