फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय में मकान की छत गिरने से दलित की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय में मकान की छत गिरने से दलित की मौत
विज्ञापन

अमीनगर सराय। कस्बे में सोते हुए दलित व्यक्ति के ऊपर मकान की छत गिर गई। वह मलबे में दब गया। परिजनों ने उसे मलबे से निकाला। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

अमीनगर सराय निवासी गुरुवचन (55) पुत्र हुकम सिंह के मवेशी पड़ोस में ही कुनबे के एक खाली पड़े घेर में बंधते हैं। वहां पर बने एक कमरे में गुरुवचन रात को सोता था। बृहस्पतिवार रात भी कमरे में सोया हुआ था। देर रात अचानक छत भरभराकर गिर गई। इससे गुरुवचन मलबे में दब गया। उसने मलबे से निकलने का काफी प्रयास किया। लेकिन निकल नहीं पाया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उनकी पत्नी फूलवती चाय लेकर वहां पर पहुंची तो उसने कमरे की छत गिरने और मलबे में पति को दबा हुआ देखकर घबरा गई। उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर परिजन और अन्य लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह मलबे से गुरुवचन को निकाला। उस समय उसकी हालत गंभीर थी। परिजन उसे कस्बे के निजी चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसको बालैनी के निजी अस्पताल लेकर गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें