फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में जुटेंगे सर्व धर्मो के धर्म गुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सर्व धर्म एकता परिषद के बैनर तले शहर में नौ नवंबर को सर्व धर्म सद्भावना दिवस का आयोजन होगा। इसमें सभी धर्मों के धर्म गुरू मौजूद होंगे और विश्व शांति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

एकता परिषद के संस्थापक अमित राय जैन ने बताया पिछले वर्ष भी सर्व धर्म सद्भावना दिवस कार्यक्रम एतिहासिक रूप से हुआ । इस वर्ष के कार्यक्रम की अध्यक्षता पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय मंत्री महंत नारायण गिरि महाराज करेंगे। जबकि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसमें आर्य समाज, ईसाई, जैन, सिख, मुस्लिम आदि धर्मों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। धर्म गुरु अपने धर्म की प्रार्थनाएं कर विश्व शांति की मंगल कामना करेंगे और पश्चिम उप्र में विशेष रूप से सामाजिक सद्भाव एवं एकता को कायम करने के लिए कामना करेंगे। कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित मधुर मिलन विवाह मंडप में होगा। कार्यक्रम संयोजक विनय शर्मा को बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें