फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गड्ढे फिर खतरनाक साबित हुए। काठा गांव में ईंटों से लदे ट्रैक्टर और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए, इनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात करीब नौ बजे हुआ। लोनी के पंच लोक से वैन में सवार होकर गौरव अपने परिवार के सदस्यों के साथ फतेहपुर पुट्ठी गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह काठा पहुंचे तो सामने से आ रहा ट्रैक्टर गड्ढों की वजह से अनियंत्रित हो गया और सीधे कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सुभाष, गौरव और रोशन गंभीर घायल हो गए, जबकि मोहित, बिजेंद्र और राहुल को चोटें आई हैं। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के मदद के लिए दौड़े। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें