बड़ौत (बागपत)।
हरित प्राण ट्रस्ट की ओर से चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत बुधवार को बामनौली के नागेश्वर मंदिर में पौधरोपण किया गया। 100 छायादार और फलदार पौधे लगाये गये और इस अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिये जागरूक किया गया।
गोष्ठी में हरित प्राण ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग के चलते मानव जीवन का अस्तित्व खतरे में है और केवल पेड़-पौधे ही इस संकट से उभार सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो मानव के साथ प्रकृति के हर जीव के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो जायेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। ब्लैक बर्न इंग्लैंड के डॉ. अनिल त्यागी ने कहा कि अंधाधुंध वन कटान रोकना होगा और प्रकृति के इस अनमोल खजाने को खाली करने के खजाने को बचाना होगा। अध्यक्षता विरेश कुमार ने की। इस अवसर पर महेंद्र गोयल, आशीष दांगी, जोगेंद्र, मोहम्मद आकिब, ओमपाल, पुष्पेंद्र, सहदेव, बिल्लू आदि उपस्थित रहे।