फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संध्याकालीन कक्षा चलाने के लिए छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कॉलेज में संध्याकालीन कक्षाएं चलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं छात्रसंघ के अध्यक्ष हर्ष खोखर और अमरदीप शर्मा के संयुक्त नेतृत्व मेें एकत्र होकर कॉलेज पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा काफी समय से छात्र कॉलेज में संध्याकालीन कक्षाएं सुचारु कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या को लेकर प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द संध्याकालीन कक्षाएं चलवाने की मांग की। साथ ही कहा यदि जल्द ही संध्याकालीन कक्षाएं नहीं चलाई तो छात्र उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा छात्रों की शिकायत पर जल्द कार्रवाई होगी। प्रदर्शन में राहुल कुमार, अक्षय भारद्वाज, रिहान, मोहित तोमर, नितिन, सौरभ तोमर, गौरव, सागर, इंतजार, अंकित, सुमित, आरिफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें