फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजवाड़ा गांव में व्यक्ति के बाल कटने से सनसनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बिजवाड़ा गांव मेें रविवार की रात एक व्यक्ति के बाल कटने से क्षेत्र मेें सनसनी फैल गयी। व्यक्ति के चेहरे पर पंजों के निशान हैं। दहशत के चलते व्यक्ति बेहोश हो गया है। उसे एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित हनीफ पुत्र अजीज बिजवाड़ा गांव का रहने वाला है। वह रात में अपने मकान में सोया हुआ था। करीबन 12 बजे अचानक बिजली गुल हो गयी तो हनीफ को गर्मी लगने लगी। वह कमरे से बाहर आने लगा। बताया जाता है कि तभी हनीफ के ऊपर एक जानवर झपट गया, उसने हनीफ के बाल काट दिए और चेहरे पर पंजे भी मारे। हनीफ के शोर की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़ तो हनीफ जमीन पर बेहोश पड़ा मिला। परिजनों ने हनीफ को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें