फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान के साथ हुआ शहीद का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात बड़ावद के जवान की हार्ट-अटैक से मौत होने जाने के बाद बुधवार को जैसे ही सैनिक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव के लोग गमगीन थे। बाद में सैनिक का अंतिम संस्कार सम्मान के साथ किया।
बड़ावद गांव निवासी सेवाराम का पुत्र प्रदीप आर्मी में जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा में तैनात था। प्रदीप की हार्ट-अटैक से मौत हो गयी थी। इसकी सूचना मंगलवार को भाई जितेंद्र को फोन पर दी। सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार की सुबह मेजर अभिनव, कर्नल जेएस जडवाल, आरके शर्मा, कंपनी कमांडर कुनाल सैनिक प्रदीप का पार्थिव शरीर लेकर जैसे ही गांव पहुंचे, तो परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार की महिलाएं प्रदीप की पत्नी नीतू, मां ओमकली, व बेटे विशाल व बेटी इंशिका सहित बहन को ढांढस बंध रही । बाद में सम्मान के साथ प्रदीप का अंतिम संस्कार किया । मुखाग्नि जवान के बेटे विशाल ने दी। जवान के अंतिम संस्कार के दौरान पूरा गांव उमड़ पड़ा। उनकी शव यात्रा में सैकड़ों लोगों ने शिकरत की। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। शव यात्रा में विधायक केपी मलिक, पूर्व विधायक साहब सिंह, थांबा चौधरी यशपाल, जितेंद्र, उपेंद्र, विपिन, संदीप, युवा रालोद नेता प्रमेंद्र तोमर, अरविंद तोमर प्रधान, पूर्व प्रधान विकास कौशिक, एडीएम लोकपाल, एसडीएम अरविंद कुमार, नायाब सूबेदार दुर्जेश सिंह, विशाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें