फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को याद आए पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)।
विज्ञापन

नगर की शिक्षण संस्थाओं मेें शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें स्कूली बच्चों ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कमाल को याद किया और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल मेें आयोजित श्रद्धांजलि सभा मेें स्कूल के डायरेक्टर अनुराग जैन और चारू जैन ने कहा पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कमाल ने शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर अन्य सभी क्षेत्रों मेेें साहसिक और सराहनीय कार्य किए हैं। बच्चों को उनके जीवन से प्रेरणा लेेनी चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों में निर्दोष शर्मा, अध्यापक विशाल जैन, मनीषा जैन, प्रार्थना, अंशिका, कृष्ण कुमार, निशा, आरजू, मुस्कान, मीनू खोखर, दीपिका, रितिका, शिखा, साक्षी, मानसी, ग्रेसी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनर्वा पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर पुनीत कुमार और उपप्रधानाचार्य अरुण तोमर ने श्रद्धांजलि सभा में कहा बच्चों को एपीजे अब्दुल कमाल के जीवन से सीख लेनी चाहिए। छात्राओं ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन ने बच्चों सहित पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कमाल को श्रद्धांजलि दी। लार्ड महावीर एकेडमी मेेें प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी और अभिषेक जैन ने बच्चों को कमाल के बारे मेें बताया। इसमें अंकुर, अनुज, मंयक, स्वाति, साक्षी, सुनीता, रश्मि, पूजा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें