चंद्रशेखर आजाद के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प
बड़ौत (बागपत)। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह ने बताया मध्यप्रदेश में जन्मे चंद्रशेखर 16 वर्ष की आयु मेें भारत के प्रति अंग्रेजों की नीतियों के खिलाफ उग्र हो गए थे। देश को आजाद कराने में उनके बलिदान को भूलाया नहीं जा सका। संचालन करते शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा अगस्त में किसान, मजदूरों, दलितों, गरीबों के उत्पीड़न को लेकर कार्यकर्ता जन आंदोलन करेंगे। इसमें तेजपाल शर्मा, सत्यपाल, खेलेराम, हेमंत एडवोकेट, देवेंद्र चौहान, हरेंद्र, तेजवीर तोमर, याकूब, जाकिर, अकरम, सलीम, जाउलहसन, नरेंद्र, किरण पाल, राम कुमार शर्मा, योगेश, अमित पंवार, सोमपाल शामिल रहे। इस मौके पर मोहम्मद एहसान, जाकिर, अकरम और सलीम ने कांग्रेस पार्टी मेें शामिल होने की घोषणा की।
दूसरी तरफ बिजरौल रोड पर युवाओं ने भी चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर छात्र नेता प्रियवत राणा और मोहित मुखिया ने कहा युवा चंद्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित मेें कार्य करें। संचालन मोहित तोमर ने किया। इसमें राहुल प्रधान, बसंत तोमर, मनु तोमर, सौरभ, जवाहर सिंह, भूपेंद्र, कल्लू, बब्बल आदि रहे।