निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के तहत निजी स्कूल संचालकों द्वारा निशुल्क प्रवेश न देने और मनमानी का आरोप लगाते हुए बच्चों और अभिभावकों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया।
मिशन तालीम वालंटियर राकिब चौधरी के नेतृत्व में काफी संख्या में तहसील पहुंचे बच्चों और अभिभावकों ने कहा कि अधिनियम के तहत शासनादेश के अनुसार 25 प्रतिशत निर्धन बच्चों के लिए कोटा निर्धारित किया गया है। लेकिन निजी स्कूलों में इसका पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्कूलों के इस रवैये पर रोक लगाने की मांग के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन करने वालों में आवेश, मुर्शरफ, अनील, कल्लू, शलीम, जुल्फिकार, सिकंदर, मूसा, सुहैल आदि शामिल रहे।