वेतन रोकने से शिक्षकों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बागपत। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें 95 शिक्षकों का स्पष्टीकरण देने के बाद भी वेतन रोके जाने पर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया गया।
शिक्षकों की बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ. पदम सिंह ने कहा जिले के अफसरों की टीम ने प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया था। इसमें सैकड़ों शिक्षकों को गैरहाजिर दर्शा दिया गया था जबकि कुछ शिक्षक अवकाश पर थे और कुछ बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में गए हुए थे। स्पष्टीकरण देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई न करने की बात की गई थी। लेकिन 95 शिक्षकों ने संतोषजनक स्पष्टीकरण किया। उसके बाद भी उनका वेतन रोक दिया गया है। डीएम से लेकर बीएसए से मिल चुके है। कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
जिला मंत्री डॉ. जितेंद्र कुमार शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया तो इसके विरोध में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। श्रीकांत शर्मा ने बताया प्रतिवर्ष शिक्षकों का समायोजन सितंबर में छात्रों की संख्या पर किया जाता है। जबकि शासन द्वारा इस वर्ष अप्रैल में ही किया गया है। इस माह में छात्रों की संख्या का सही आंकलन नहीं होता है। जितेंद्र कुमार, देवेंद्र, अनिल राणा, योगेंद्र सिंह, दिलबाग चौधरी, नीलम, शिवकुमार शर्मा, संजय कुमार, हीरेचंद, राजीव दांगी मौजूद रहे।