फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। लोगों ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़कर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

डौला गांव निवासी दो भाई अशोक और धनीराम बाइक पर सवार होकर बृहस्पतिवार को किसी काम से बागपत शहर में आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह दोनों घायल हो गए। उधर, आरोपी चालक ने ट्रक को लेकर भागने का प्रयास किया, लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। इसके अलावा बागपत-मेरठ मार्ग पर मीतली गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में सुभाष निवासी डालूहेड़ा और अंकित निवासी अमीनगर सराय घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें