फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा की छात्राएं होगी अंग्रेजी में निपुण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को अंग्रेजी में भी पारंगत किया जाएगा। आओ अंग्रेजी सीखे रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से ज्ञान बढ़ाया जाएगा। इसके लिए लखनऊ में बुधवार से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा। नया गांव उर्फ हमीदाबाद के शिक्षक कार्यशाला में शामिल होने गए हैं।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं की अंग्रेजी सुधारने के लिए शासन ने आओ अंग्रेजी सीखे रेडियो कार्यक्रम की शुरूआत की है। जिसके माध्यम से उन्हें इंग्लिश में पारंगत किया जाएगा। बाधाओं को दूर कराने के लिए शिक्षकों को लखनऊ के डायट में कार्यशाला के माध्यम से दो दिवसीय प्रशिक्षण का आज (बुधवार) से शुभारंभ किया जा रहा है। शिक्षकों को कार्यशाला में रेडियो के माध्यम से किस प्रकार से छात्राएं अंग्रेजी में निपुण किया जाएगा, यूनिसेफ संस्था के माध्यम से इसकी जानकारी दी जाएगी। जिले से नया गांव उर्फ हमीदाबाद के प्राथमिक विद्यालय से सहायक अध्यापक देवेंद्र सिंह को लखनऊ भेजा गया है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छात्राओं को अंग्रेजी सीखने का टिप्स देंगे। अगर रेडियो के माध्यम से सीखने के लिए रुचि बढ़ती है तो परिषदीय विद्यालयों में भी इसका प्रयोग किया जाएगा। बीएसए योगराज सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें