बड़ौत (बागपत)।
भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और हरियाणा प्रभारी अमर पाल कोरी ने कहा बागपत जनपद में अधिकारियों की लापरवाही से कोरी जाति के प्रमाणपत्र बनवाने में छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। इस संबंध में डीएम से मिला जाएगा।
रविवार को सत्यवती जैन धर्मशाला में आयोजित कौरी समाज की बैठक में उन्होंने कहा प्रमाणपत्र के संबंध में डीएम से मिल कर समाधान कराने के प्रयास किए जाएंगे और शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलेगा। यदि समस्या का शीघ्र समाधान हुआ तो 17 जुलाई को कलक्ट्रेट बागपत पर धरना-प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा जुलाहा एक पेशा है न कि जाति। जबकि जाति कोरी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरी जुलाहों के प्रमाणपत्र जारी करने के आदेश दे रखे हैं। इसमें गुलबीर, श्रीपाल, इंद्रपाल, राम निवास, राजवीर, कंवर पाल, राजीव, प्रताप, जयभगवान, दिनेश कौरी आदि रहे।