चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर गांव में ईद की पूर्वसंध्या पर अहिंसा सेवा ट्रस्ट ने मेहंदी प्रतियोगिता कराई। इसमें सबसे सुंदर मेहंदी लगाने पर रिंकी प्रथम रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ सविता देवी ने किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन और संयोजन ओमकार फौजी की अध्यक्षता में प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम, वैशाली द्वितीय और शायरा तृतीय रही। इसमें शिखा और निक्की को सम्मानित किया। इसमें रमेश पंडित, विकास रावत, हरेंद्र, चांदनी, दीपक, मंनू मौजूद रहे।