बड़ौत (बागपत)।
ब्लाक के अंतर्गत पड़ने वाले कई गांवों में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पहली जुलाई को होने वाले चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की। इसमें सभी नामांकन पत्र सही मिले।
चुनाव अधिकारी/ भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. संतराम और सहायक निर्वाचन अधिकारी/ एडीओ सहकारिता राजीव शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया बड़ौत ब्लाक के गांव बाम, कासिमपुर खेड़ी, बड़ावद ग्राम पंचायत सदस्य के पद काफी समय से खाली हैं, जबकि बुढ़पुर गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद रिक्त हैं। इन्हीं पदों को भरने के लिए जिला प्रशासन ने उक्त पदों पर चुनाव कराने का निर्णय लिया। आगामी एक जुलाई को इन पदों के लिए मतदान होना है। उन्होंने बताया जिस गांव में ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए एक-एक नामांकन आया, इसलिए सभी पदों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं। जबकि बुढपुर गांव में बीडीओ पद के लिए नेम सिंह और कृष्ण के नामांकन किया था। जांच में दोनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही मिले। बीडीसी पद के लिए 1 जुलाई को मतदान होगा। इस अवसर पर बीडीओ प्रेमचंद, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक, एडीओ पंचायत रणधोल सिंह आदि रहे।