बड़ौत (बागपत)।
गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए योग अपनाने का आह्वान किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ रमाला अजय शर्मा, डायरेक्टर कपिल तोमर, भाजपा नेता व प्रबंधक डा. पुष्पेंद्र तोमर, डा. अजय तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि योग को अपनाकर ही मानव स्वस्थ रहकर सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है। कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। मन से विचार बनते हैं, विचारों से सुख, शांति, समृद्धि एवं आत्मा का कल्याण और राष्ट्र का विकास होता है। आचार्य आनंद राणा, मुकेश कौशिक, गौरव ने साधकों अनुलोम-विलोम, मयूरासन, मगरआसन, पदामासन, सूर्य नमस्कार, त्रिकोण आसन अष्टांग योग, पंचकोष, प्राण और मन, योग मुद्रा, प्राणायम और ध्यान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डायरेक्टर कपिल तोमर ने बताया कि शुक्रवार को धूमधाम से योग शिविर का समापन होगा। इसमें मुुख्य अतिथि बाबा रामदेव के गुरु स्वामी कर्मवीर सिंह साधकों को अपने में योग का महत्व व योग से निरोगी कैसे बने, बताएंगें। इस अवसर पर प्रमोद तोमर, योगेश पंवार, सजीव चौहान, आलोक भारद्वाज, दीपक, अजय सोलंकी, धर्मेंद्र, विजय, नीतिश, प्रशांत, सचिन वत्स, नितिन चौधरी, अंकुर जैन, अजय जैन, अंकित दांगी शामिल रहे।
उधर, बावली गांव मेेें बड़ौत ब्लाक की स्वयंसेविका पूजा सैनी ने लोगों को योगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया और उन्हें योग के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रियंका, ज्योति, पूजा, प्रीति, साकिरा, सुहैल, सोनू, राधे, किरण शामिल रहे।