फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के लिए खट्टा-मीठा रहेगा जीएसटी

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों के लिए खट्टा-मीठा रहेगा जीएसटी
विज्ञापन


बागपत। वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी बिल पर व्यापारियों का कहना है कि कुछ उत्पादों के दाम बढ़ जाएंगे। इससे सीधा ग्राहकों को लाभ होगा, लेकिन कीमतें भी बढ़ेंगी। जो सामान बिकेगा उसका रिकॉर्ड रखना छोटे व्यापारियों के लिए भी आसान नहीं है। इसमें छोटे दुकानदारों को राहत मिलनी चाहिए। कई वस्तुओं के दाम बढ़ जाएंगे।
व्यापारी प्रहलाद जैन का कहना है कि कागजी कार्रवाई पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। एक भी बिल गलत हुआ तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्राहकों को इसका लाभ पहुंचेगा, लेकिन कई उत्पाद के दाम बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

नरेश सेठी कहते है जीएसटी से मिलावटी खोरी खत्म हो जाएगी। बड़े व्यापारी उन्हें बिल नहीं देते थे, जीएसटी के बाद ऐसा नहीं होगा। सभी सामानों का रिकॉर्ड रखना पड़ेगा। इससे ग्राहक को फायदा पहुंचेगा, लेकिन दुकानदारों को पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।
व्यापारी दीपक सिंधी ने का पहले 300 रुपये तक का जूता टैक्स फ्री था, अब उस पर भी टैक्स देना होगा, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्राहकों पर भी गलत प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

आरिफ बेग ने कहा कि वाण्ज्यि कर और आयकर में राहत मिलेगी। गुंड़ागर्दी कुछ कम होगी। सभी को एक समान रेट पर सामान उपलब्ध होगा। बस व्यापारियों को रिकार्ड रखने पर ज्यादा माथापची करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें