फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद निधि से स्वीकृत पांच गांवों के कार्य निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद निधि से स्वीकृत पांच गांवों के कार्य निरस्त
विज्ञापन


बागपत। सांसद निधि के होने वाले पांच कार्य विवादों के चलते निरस्त कर दिए। कार्य को कराने में ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिल रहा है। लाखों रुपये से पांचों गांवों में लाखों रुपये से विकास कार्य होने थे। विवाद की जानकारी मिलने पर सांसद ने इन सभी कार्यों को निरस्त करने के लिए डीएम को पत्र लिखा।
विज्ञापन

बागपत भाजपा सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने अपनी निधि से क्षेत्र के महेशपुर चोपड़ा गांव में प्राइमरी स्कूल से विनोद त्यागी के खेत तक खड़ंजा निर्माण कार्य, मोहम्मदपुर खूंटी गांव से चंदायन ग्राम तक, बामनौली, काली सिंह के खेत से मारखे मंदिर तक, अब्दुल्लापुर रिंग पर खड़ंजा निर्माण कार्य, नंगला जाफराबाद गांव में अनुसूचित जाति के श्मशान भूमि की चारदीवारी के लिए बजट पास कराया। कार्य में विवाद के चलते इन गांवों का विकास कार्य रोक दिया। जिस विभाग को इनका निर्माण करने की जिम्मेदारी दी, वहां विवाद के चलते विभाग के अधिकारियों ने कार्य करने से इंकार कर दिया। अवगत कराया यदि कार्य किया तो वहां झगड़ा होने की संभावना है। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को भी विवाद के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पांचों गांवों के कार्यों को निरस्त करने के लिए डीएम डीएम भवानी सिंह खंगारौत को पत्र लिखा। इनके स्थान पर दूसरे कार्य के लिए प्रस्ताव दिए जाएंगे। इसके बाद डीएम ने सभी पांचों कार्यों को निरस्त कर धनराशि को अन्य कार्यों में लगाने के लिए कहा है। अब इन कार्यों पर सांसद निधि खर्च नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें