फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाहवाई हुए आदेश, नहीं हुई सड़के गड्ढा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सूबे के मुख्यमंत्री के आदेशों का जिले में असर नहीं हुआ। आज भी दर्जनों सड़के गड्ढा मुक्त होने की बाज झो रही है। गड्ढेदार मार्गों से लोगों को गुजरना पड़ रहा है। कलक्ट्रेट से गौरीपुर मोड़ तक ही गड्ढों की भरमार है। आदेशों का पालन नहीं हुआ तो आगे स्थिति बद से बदतर हो जाएगी।
विज्ञापन

सड़कों की हालत सुधारने के लिए सीएम के आदेश को जिले के अफसरों ने हवा हवाई साबित कर दिए। आज भी जिले की सड़कों में गहरे-गहरे गड्ढे है।। अय्यूब निवाड़ा ने कहा गौरीपुर मोड़ से यमुना पुल तक रोड में दर्जनों गड्ढे है, जिसको आज तक भरे नहीं गए है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। हालत बद से बदतर होती जा रही है। धारा सिंह चौहान ने कहा गौरीपुर मोड़ पर चौबीस घंटों वाहन गुजरते, लेकिन सीएम के आदेशों के बाद भी गड्ढे नहीं भरे। आए दिन जाम लगा रहता है। धूल ने तो जीवन नरक कर दिया है। नईमूद्दीन ने कहा नैथला-निवाड़ा मार्ग की हालत आज भी पहले जैसी है। सीएम ने 15 जून तक गड्ढा मुक्त सड़के के आदेश दिए थे। सड़क बनने की उम्मीद जगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जितेंद्र कुमार ने कहा चांदीनगर, निवाड़ा से नौरोपुर बाईपास, बागपत-सोनीपत मार्ग सहित दर्जनों सड़क ऐसी है, जिसमें जानलेवा गड्ढे है। सीएम के आदेश का जिले के अफसरों पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें