बागपत। श्रीकृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो छात्रों के दाखिल और छात्रवृत्ति हड़पने के मामले में जांच अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई। जांच में जो छात्र कॉलेज नहीं पहुंचे, उन्हें भी में उपस्थित दर्शा दिया। इस पर प्रशासन ने नाराजगी जाहिर की।
श्रीकृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियर पर हापुड़ के छात्र और शामली की छात्रा ने बिना दाखिला कराए छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप लगाकर डीएम से इसकी शिकायत की थी। हापुड़ के छात्र के पक्ष में विधायक ने डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई करने और छात्रवृत्ति वापस कराने की मांग की थी। यह ही नहीं शामली की छात्रा रेनू ने डीएम भवानी सिंह खंगारौत से कॉलेज पर बिना दाखिला किए छात्रवृत्ति हड़पने की शिकायत की थी। डीएम ने सीडीओ को जांच कराने के निर्देश दिए। डीडीओ ने जांच की तो छात्रा की शिकायत सही मिली।
जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मिश्रा को जांच अधिकारी बनाया। उन्होंने दोनों छात्र-छात्रा को कॉलेज में उपस्थित दर्शा दिया था। जबकि कॉलेज में दोनों छात्र कभी गए ही नहीं और छात्रवृत्ति का तो सवाल ही नहीं उठता है। सीडीओ चांदनी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा जो छात्र कॉलेज गए ही नहीं उनको उपस्थित दर्शाया है । सीडीओ ने की जांच कराकर शासन को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
डीआईओएस पीके मिश्रा ने कहा अभी वह अवकाश पर है। उनके पास कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, इसलिए कुछ नहीं कह सके। जांच के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा दफ्तर के कर्मचारियों के साथ कॉलेज में तीन बार जांच करने जरूर गए है।