फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ग्रामीणों ने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। आदमपुर गांव में चर्म संस्थान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर चल रहा समाज के लोगों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों में से आठ लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए। धरना स्थल पर पहुंचे थाना दोघट एसओ को आंदोलनकारियों ने बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

आदमपुर गांव में चर्म संस्थान की भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर मंगलवार से समाज के लोग महिलाओं संग गांव के बीच धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कुछ लोगों ने चर्म संस्थान की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। डीएम के आदेश पर भी अधिकारी कब्जा नहीं हटवाए हैं। उन्होंने कहा धरना स्थल पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे नाराज होकर धरने पर बैठे सलेक चंद, रोशन, करोड़ी, हरवीर, अंतवीर, निरंजन सिंह, परसा, धर्मपाल ने बृहस्पतिवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कहा यदि शीघ्र समस्या हल नहीं हुई तो भूख हड़ताल करने वालों की संख्या बढ़ जाएगी।
इस दौरान जयपाल, मिंटू, ऋषिपाल, श्यामो, पाल्लो, कमलेश, गीता, इल्मो, राजपाल, बिजे पाल, संतरा, सिकंदर, बुल्ली, कश्मीरा, वेदपाल, चंद्रपाल, बबिता आदि लोग धरने पर बैठे हैं। दूसरी तरफ एसओ दोघट दिनेश कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, आंदोलनकारियों ने कहा चर्म संस्थान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें