पेयजल की समस्या से लोग परेशान, हंगामा
दोघट (बागपत)। सांसद आदर्श गांव पलड़ी के लोग पेयजल समस्या के चलते पानी को तरस रहे हैं। मंगलवार को गुस्साए लोगों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की।
गांव में दस दिनों से पानी की टंकी बंद रहने के चलते ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके चलते सुबह महिलाओं ने हाथों में झाड़ू लेकर जल निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं कराया जाता है तो टंकी पर धरना देकर बैठ जाएंगे। आरोप है कि दस दिनों से पानी की टंकी का मोटर खराब बताया जा रहा है। मौके पर कृष्णा, सुक्की, बाला, संजीदा, साजिदा, बिमला, राजकली, मुन्नी, प्रीति, राजबाला, सरोज, महेंदी, महाबीरी, यामीन, नूरहसन, दीपक, सोमपाल, मुलायम, जयपाल आदि मौजूद थे।