- सीसीएस विवि की परीक्षा में प्रवेश से पूर्व हुई सघन तालाशी, मास्क रहा अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के एसपीसी पीजी कालेज में बृहस्पतिवार को सेमेस्टर परीक्षा शुरू हुई। प्राचार्य व केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अनिल कुमार चौहान ने बताया कि कॉलेज को 21 संस्थानों का केंद्र निर्धारित किया गया है। सुबह की पाली में एमकॉम व एलएलबी की परीक्षा के लिए पंजीकृत 594 परीक्षार्थियों में से 31 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं शाम की पाली में हुई बीबीए, बीसीए, बीए, एलएलबी, एमए, बीकॉम, एलएलबी की परीक्षा में पंजीकृत 189 परीक्षार्थियों में से नौ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन रही। परीक्षा में कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया। एक परीक्षार्थी से मोबाइल पकड़ा गया, जिसकी रिपोर्ट यूनिवर्सिटी को भेज दी गई। पर्यवेक्षक डॉ. मौजपाल सिंह व कार्यालय अधीक्षक मोहित चौहान मौजूद रहे।
एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए केंद्र बनाया
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने बताया कि कॉलेज को एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा के पंजीकरण व परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने के कारण 35 रुपये के चालान के साथ कॉलेज में आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए छात्र की आयु 30 जून को 15 वर्ष से कम होना अनिवार्य है।