फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गो आश्रय स्थलों की निगरानी के लिए 30 नोडल अधिकारी नियुक्त

Mon, 28 Apr 2025 07:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- नोडल अधिकारी बनते ही किया गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम के निर्देश पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने 30 गो आश्रय स्थल के लिए एक-एक अधिकारी को नोडल नामित किया। इन अधिकारियों में अधिकांश ने सोमवार को गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर गोवंशों के लिए की गई व्यवस्था को देखा।
सीडीओ ने नोडल अधिकारियों को आवंटित गो आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा, दाना और खल-चूरी, सफाई की व्यवस्था का निर्देश दिया। गोवंशों को गर्मी से बचाने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। अधिकांश नोडल अधिकारियों ने सोमवार को गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गोवंश संख्या, पंखों, कूलरों की संख्या, दाना, रातब, खल की मात्रा, गो आश्रय स्थलों में लगे क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त दान की राशि, सीसीटीवी कैमरों की संख्या, रात्रि निवास करने वाले चौकीदार का नाम और मोबाइल नंबर जैसा ब्योरा प्राप्त किया। इन गो आश्रय स्थलों में 6500 गोवंश संरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें