बागपत। जिलेभर में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान कर जुर्माना लगाया।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जिले भर में 293 चालान कर 48 हजार नौ सौ 50 रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस ने मंगलवार को कोविड़-19 में 159 चालान कर 27 हजार चार सौ 50 रुपये तथा एमवी एक्ट में 134 चालान कर 21 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया। दोघट थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान ने बताया पुलिस ने निरपुड़ा गांव में हुई कहासुनी के बाद हुई मारपीट के मामले में सुभाष, कृष्णपाल, नीरज, बाबू तथा तमेला गढ़ी गांव में हुई मारपीट के मामले में विनोद, सुभाष, जगराम का शांति भंग में चालान कर जेल भेजा।
आरोपी को जेल भेजा
बालैनी। थाना क्षेत्र के गांव में दलित किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी किशोरी के पिता की तहरीर पर शिवम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को युवक को जेल भेजा।