अस्थायी जेल और मोहल्ला अहिरान में 200 लोगों के नमूने लिए
खेकड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर स्थित अस्थायी जेल और मोहल्ला अहिरान से कोरोना जांच के लिए 200 लोगों के सैंपल लिए। कोविड अस्पताल में भर्ती महिला की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर में स्थित अस्थायी जेल और मोहल्ला अहिरान में लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया टीम ने अस्थायी जेल से 45 बंदियों और मोहल्ला अहिरान से 155 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए भेजा। कोविड अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज ने कोरोना को मात दे दी है। जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मंगलवार को चिकित्सकों ने महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी।