फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर सेल्समैन से 29 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। रटौल गांव में गैस एजेंसी के पास दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर खेकड़ा के सेल्समैन से हजारों की नगदी लूट ली। पीड़ित ने मामले की सूचना रटौल चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन

खेकड़ा निवासी गुलाब पुत्र जय प्रकाश पान मसाले का सेल्समैन है। रविवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे वह बाइक पर सवार होकर रटौल से सामान बेचकर खेकड़ा लौट रहा था। वह जैसे ही रटौल गैस ऐजेंसी के पास पहुंचा तभी खेतों से निकले दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसकी बाइक रुकवा ली और उसे खेत में अंदर लेकर चले गए। जहां बदमाशों ने उससे 29 हजार रुपये की नगदी लूट ली। पीड़ित ने रटौल चौकी पुलिस पर घटना की सूचना दी। पुलिस बदमाशों को तलाशने में जुटी है, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें