खेेकड़ा। नगर स्थित सीएचसी पर आयोजित विशेष नसबंदी कैंप में चिकित्सकों ने एक पुरुष और 28 महिलाओं के आपरेशन किए। संयुक्त निदेशक मेरठ ने शिविर का निरीक्षण कर चिकित्सकों से आपरेशन के बारे में जानकारी ली।
खेकड़ा सीएचसी पर शुक्रवार को आयोजित विशेष नसबंदी आपरेशन शिविर में आशा, एएनएम कार्यकर्ताओं के सहयोग से नगर क्षेत्र से पहुंची 28 महिलाओं और एक पुरुष का सफलतापूर्वक नसबंदी का आपरेशन किया गया। संयुक्त निदेशक मेरठ डॉ. वीके सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर चिकित्सकों से आपरेशन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सर्जन डॉ. अंजू बाला, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. प्रगति अग्रवाल, डॉङ प्रियंका, बीसीपीएम शशि चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, संजीव सांगवान, प्रिया राज, प्रीति, नफीस खान, विपिन कुमार, सचिन शर्मा, सविता, दीपा, अनुज आदि मौजूद रहे। संवाद