फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुकानों पर छापा मारकर 28 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया

Mon, 22 Sep 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को दुकानों पर छापा मारकर 28 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया तो 35 किलो फल नष्ट कराए। साथ ही दुकानदारों को खराब खाद्य पदार्थ बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि जिले में विशेष अभियान चलाकर छापामारी की गई। बड़ौत में सुनील किराना स्टोर से कुट्टू के आटा का नमूना लिया और 28 किलो कुट्टू आटा को जब्त किया। जिवाना टोल के पास मुकेश की दुकान से दूध का नाम लिया। बड़ौत में नेहरू रोड पर सड़े-गले एवं कटे हुए दस किलो सेब, पांच किलो पपीता व 20 दर्जन केले नष्ट कराए। दूध व कुट्टू के आटा का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें