फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल व पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कर्मचरी सहित 273 संक्रमित, तीन मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में सोमवार को शुगर मिल पीडब्ल्यूडी और बड़ौत सीएचसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी के अतिरिक्त दो निजी अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों समेत 273 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, तीन लोगों की मौत हो गई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 5255 और कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 75 हो गई है। जिले में 1788 केस एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों की गलियों को सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया है। कंटेनमेंट जोन में आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। सर्विलांस की टीम होम आइसोलेट किए संक्रमितों व उनके संपर्क में आए लोगों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आके टंडन ने बताया कि संक्रमितों को कोविड अस्पताल मे भर्ती कराया है। सोमवार को पुलिस लाइन, शुगर मिल, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, सिसाना, बड़ौत के दो निजी अस्पताल के कर्मचारियों के अतिरिक्त गाधी, शिकोहपुर, कैनरा बैंक, पुराना कस्बा बागपत, बली, टयोढ़ी, निबाली, लधवाड़ी, टटीरी, बिछपड़ी, खेड़ा हटाना, मवींकला, सुन्हेड़ा, रटौल, गौना, कस्बा खेकड़ा, बावली रोड बड़ौत, गांधी रोड बड़ौत, रामा कॉलोनी, अग्रसेन मूर्ती, पत्थर मंडी, बड़ौली, मधुबन कॉलोनी, किशनपुर बराल, सीएचसी बड़ौत, सिरसली, नगला रवां, बिनौली, कैनरा बैंक पुसार, निरपुड़ा, सिलाना, हलालपुर, रमाला, हेवा, बसी, ललियाना में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की गलियों को सील कर सैनिटाइजेशन कराया। सील क्षेत्रों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। सर्विलांस की टीम सील किए क्षेत्रों की निगरानी करेगी।
तीन दिन में नौ मौत, 902 संक्रमित
जिले में तीन दिन में संक्रमण से नौ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 902 संक्रमित हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने लोगों से गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है। उन्होंने बेवजह घर से न निकलने और मास्क तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

संक्रमितों का ब्यौरा
तिथि संक्रमित मौत
तीन मई 273 तीन
दो मई 261 दो
एक मई 368 चार
902 नौ
छपरौली में 280 को वैक्सीन लगाई
छपरौली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली समेत पांच गांवों में कैंप लगाकर 280 व्यक्तियों को कोरोना रोेधी वैक्सीन लगाई गई। डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि सीएचसी छपरौली 70, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदर्श नंगला 50,रठौड़ा में 30, किरठल में 70 व रमाला गांव में 60 व्यक्तियों को कोरोना रोधी वैक्सीन का टीकाकरण किया गया। सीएससी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने बताया कि सोमवार को 23 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें हलालपुर में पांच, रमाला में सात, हेवा आठ, सिलाना में दो ,कूड़ी में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें