फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रडार पर 2700 शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रमाण पत्रों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य शुरू हो गया है। जिले में 2700 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच होगी। शिक्षकों को मूल प्रमाण पत्रों को स्कैन कराकर पैन ड्राइव में रखने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय में उन्हें बीआरसी पर बुलाया जाएगा। जांच के दौरान पैन ड्राइव लेकर आना अनिवार्य होगा। मानव संपदा पोर्टल पर डाटा अपलोड अब 15 जुलाई तक होगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इस डाटा की शासन स्तर से जांच चल रही है। इस जांच में पैन नंबर बदले जाने और उसकी वजह की तलाश की जा रही है। अब शासन के आदेश पर जिलेवार शिक्षक-शिक्षिकाओं के मूल प्रमाणपत्रों की जांच का कार्य शुरू हो गया है। जिले में 2700 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रमाणपत्रों की जांच होगी। बीईओ पिलाना रंजन कुमार ने मूल प्रमाण पत्र मांगे जाने की पुष्टि की है।
फर्जीवाडे़ से पुराना नाता
बागपत। अनामिका शुक्ला प्रकरण में जिले को बदनामी झेलनी पड़ी। बड़ौत के कस्तूरबा गांधी स्कूल में अनामिका ने नौकरी की थी। इससे पहले जिले में दो महिला शिक्षिकाओं की फर्जी नियुक्ति मिल चुकी है। इसके बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें