फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2678 कर्मियों का डाटा तैयार, दो दिन होगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
11 व 12 फरवरी को होगा टीकाकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने अग्रिम पंक्ति के 2678 कर्मियों का डाटा तैयार कर लिया है। इन कर्मियों में 1674 पुलिस कर्मी, 537 होमगार्ड, 46 बंदी रक्षक, 58 ग्राम विकास अधिकारी और 363 पंचायती विभाग के कर्मी शामिल है। 11 और 12 फरवरी को इन सभी का टीकाकरण किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि जिले में 11 व 12 फरवरी को लगने वाले सत्र में अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है। टीकाकरण सत्र शुरू होने से पूर्व सभी केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। टीकाकरण से एक दिन पूर्व लाभार्थियों को मेसेज से केंद्र और समय के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। टीकाकरण के दौरान सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को 15 को लगेगा टीका
बागपत। प्रथम चरण में टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का 15 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा। विभाग की ओर से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का ब्योरा पूर्व में ही अपलोड किया जा चुका है। लाभार्थियों को टीकाकरण की जानकारी मेसेज से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें