फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस पुलिसकर्मी सहित 261 मिले संक्रमित, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में रविवार को डीएम कार्यालय के एक कर्मचारी के अतिरिक्त पुलिस लाइन व एसपी कार्यालय में तैनात दस पुलिसकर्मियों समेत 261 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, दो लोगों की मौत हो गई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 4 हजार 982 और मृतकों की संख्या 72 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों की गलियों को सील कर सैनिटाइजेशन कराया। कंटेनमेंट जोन में आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रविवार को 261 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि दो लोगों की मौत हो गई। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में 1560 केस एक्टिव हैं। रविवार को कंडेरा, बड़ावद, जोहड़ी, बडौली, चौबली, शबगा, किशनपुर बराल, कोताना, मांगरौली, मलकपुर, आरिफपुर खेड़ी, लोहड्डा, खामपुर, आवास-विकास कॉलोनी बड़ौत, सिनौली, हिलवाड़ी, ढिकाना, गुराना, पट्टी मेहर बड़ौत, जोनमाना, अंगदपुर, बिजरौल, बुढ़पुर, फतेहपुर चक, शताब्दी नगर बड़ौत, गांधी रोड बड़ौत, नंगला, ककड़ीपुर, तुगाना, लूंब, रठौड़ा, हेवा, बासौली, मुकुंदपुर, सोंटी, असारा, कुर्डी, किरठल, छपरौली कस्बा, बालैनी, सिसाना, नैथला, चौहान एंक्लेव बागपत, टटीरी, ब्राह्मण पुट्ठी, गौरीपुर मीतली, तेड़ा, बली, सरूरपुर कलां, गांगनौली, सिरसली, निरपुड़ा, झुंडपुर, धनौरा टीकरी, हजूराबाद गढ़ी, बामनौली, इदरीशपुर, मवींकला, भड़ल, बिजवाड़ा, सुन्हेेड़ा, रटौल, नवादा, ललियाना, सांकरौद व कस्बा खेकड़ा में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की गलियों को सील कर सैनिटाइजेशन कराया गया है। लोगों के आवागमन पर पाबंदी भी लगा दी है। सील किए क्षेत्रों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवागमन की अनुमति रहेगी। सर्विलांस टीम सील प्रभावित क्षेत्रों में रहेगी। लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलिवरी की व्यवस्था कराई जाएगी।
कोविड अस्पताल में कोरोना से वृद्ध की मौत
खेकड़ा। खेकड़ा के एल-टू अस्पताल में भर्ती वृद्ध की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल में अब तक संक्रमण से 25 लोगों की मौत हो चुकी है। बागपत निवासी वृद्ध चार दिन से अस्पताल में भर्ती था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आक्सीजन के साथ वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया। इसके बावजूद रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ ताहिर ने बताया कि ऑक्सीजन सपोर्ट के बावजूद मरीज का ऑक्सीजन लेवल गिरता चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें