-बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग, लड्डू चढ़ाने के लिए लगी बोली
फोटो संख्या 2
बड़ौत। श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजन लोहिया बाजार में स्थित मंदिर में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी का 2550वां निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए।
सर्वप्रथम लड्डू का लाभ बोलियां द्वारा दिया गया। प्रथम लड्डू बोली का लाभ जनेश्वर जैन, समित जैन, कन्हैया जैन, द्वितीय लड्डू का लाभ शीतल प्रसाद जैन, विनोद जैन, तीसरे लड्डू का लाभ जुगमन्दर जैन, विशेष जैन महामंत्री श्री संघ बड़ौत ने लिया। इसके साथ आरती की गई। शांति कलश का लाभ जुगमन्दर जैन के परिवार ने लिया। इसके बाद सामूहिक रूप से चेत वंदन किया गया। इसके बाद लकी ड्रा निकाले गए। इसमें प्रथम लकी ड्रा डॉ़ दुष्यंत जैन, द्वितीय लकी ड्रॉ हर्ष जैन व तीसरा लकी ड्रॉ सुखमल चंद्र जैन का रहा। इसके साथ ही बुधवार यानी आज के कार्यक्रम की भी घोषणा की गई। मंदिर में बुधवार को महाराज श्री विजय वल्लभ, महाराज की जन्म जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष कुमार जैन, सुभाष चंद्र जैन, राजेंद्र जैन कानूनगो, डॉ़ दुष्यंत जैन, वैभव जैन, आकाश जैन का योगदान रहा।