बागपत। जिला अस्पताल व बागपत सीएचसी में नेहरू युवा केंद्र ने सेवा से सीखें कार्यक्रम के तहत 25 युवाओं को एक माह के लिए जिम्मेदारी दी गई। वह अस्पताल में रहकर स्वास्थ्य सेवाएं व अन्य जिम्मेदारी का अनुभव लेंगे।
नेहरू युवा केंद्र बागपत के उप निदेशक अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि सेवा से सीखे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। युवाओं को स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना है। कार्यक्रम के तहत बागपत सीएचसी व जिला अस्पताल में 25 युवाओं की तैनाती की गई है और 30 दिन तक अस्पतालों में रहकर विभिन्न कार्यों में योगदान देकर अनुभव लेंगे और इसके बाद अपने अनुभव को लोगों के बीच पहुंचकर बताएंगे।
सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने युवाओं से संवाद करने स्वास्थ्य योजना की जानकारी दी। बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने कहा कि मेरा युवा भारत की यह बेहद सराहनीय पहल है।