फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 25 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Mon, 25 Aug 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात पुलिस प्रभारी समेत 25 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे यातायात संचालन और अन्य समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

सड़को पर बढ़ रहे हादसों के आंकड़ों को देखते हुए शासन ने यातायात पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने की तैयारी कर ली है। प्रशिक्षण में पुलिस कर्मियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी उपाय करने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोकने, जनता को सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षित करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि एक सुचारू और सुरक्षित यातायात का।
संचालन कराया जा सके। प्रशिक्षण लेने वाले पुलिस कर्मियों में एक यातायात इंस्पेक्टर, एक एसआई, सात हेड कांस्टेबल, 16 सिपाहियों को शामिल कोय जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से जारी पत्र में प्रशिक्षण की तैयारी पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि यातायात पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण में यातायात व्यवस्था सुधारने समेत अन्य जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें