संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शुक्रवार को 23 कोरोना संक्रमित मिले है, जबकि सात मरीज डिस्चार्ज हुए है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि जिले में शुक्रवार को 1522 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की गई। इनमें 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1614 हो गई है जबकि 24 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके क्षेत्रों में सैजिटाइजर का छिड़काव कराकर लोगों को एहतिहात बरतने के निर्देश दिए गए है।
स्टाफ नर्स मिली पॉजिटिव, सीएचसी सील
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कोरोना जांच अभियान में शुक्रवार को मेडिकल स्टोर, नर्सिंग होम पर कोरोना की जांच की गई। विभाग की ओर से 511 एंटीजन व 290 आरटीपीसीआर जांच की गई। इसमें सीएचसी बागपत पर तैनात एक स्टाफ नर्स में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सीएचसी में सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।